भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को सीनियर पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया है, जबकि पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को बताया कि ओझा को उनकी वरिष्ठता के आधार पर चयन पैनल का अध्यक्ष बनाया गया है। पैनल के पांच सदस्यों में रमेश पोवार सर्वाधिक 24 टेस्ट मैच खेले हैं। अब इस चयन समिति में प्रज्ञान ओझा, रमेश पवार, शिव सुंदर दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा शामिल हैं।
पवार के नाम की सिफारिश क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने सर्वसम्मति से की थी। इस समिति में अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल थे, जिन्होंने पिछले हफ्ते बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू लिया था। आईएएनएस को मिली जानकारी के अनुसार, पवार का इंटरव्यू जूनियर चयन समिति के सदस्य के पद के लिए भी लिया गया था।