पाकिस्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने विदेशी सरजमीं पर चले आ रहे लगातार हार के सिलसिले पर भी अंकुश लगाया। वेस्टइंडीज से मिले 75 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पाकिस्तान टीम की दोबारा कप्तानी सौंपे जाने के बाद पहली सीरीज में ही बाबर आजम ने विदेशी धरती पर तीन साल से जारी जीत का सूखा खत्म किया। इस टेस्ट मैच से पहले घर से बाहर खेलते हुए पाकिस्तान ने जुलाई 2023 में आखिरी जीत श्रीलंका की सरजमीं पर दर्ज की थी। इसके बाद से पाकिस्तान को पिछले 8 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में आखिरकार यह हाल का सिलसिला थम गया।