बांग्लादेश ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया है। इस टीम ने रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। कप्तान निगार सुल्ताना ने इस जीत का श्रेय अपनी गेंदबाजों को दिया है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने नीदरलैंड्स को 139/8 पर रोक दिया, जिसके बाद टारगेट 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर जुएरिया फिरदौस ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि शर्मिन अख्तर (नाबाद 37) और शोर्ना अख्तर (नाबाद 18) ने मिडिल-ऑर्डर में थोड़ी लड़खड़ाहट के बाद टीम को जीत दिलाई।
जीत के बाद बांग्लादेशी कप्तान निगार ने गेंदबाजी यूनिट की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हमने गेंदबाजी की शुरुआत बहुत अच्छी की। मारुफा ने वैसा ही प्रदर्शन किया जैसी हमें उनसे उम्मीद थी, और सभी स्पिनर्स और गेंदबाजों के साथ मिलकर हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की है।"