World Cup Final: भारत ने रविवार को महिला विश्व कप 2025 के खिताबी मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से रौंदा। पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास में ऐसा लगातार चौथी बार था, जब इस देश ने फाइनल में पहुंचकर खिताब गंवाया। आइए, इन चार मौकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्रिकेट इतिहास में कई दशकों तक साउथ अफ्रीका पर 'चोकर' का ठप्पा लगा रहा। ये वही देश है, जो 22 मार्च 1992 को पुरुष वनडे विश्व कप का सेमीफाइनल मैच अप्रत्याशित तरीके से गंवा बैठा था। इसके बाद से कुछ और भी ऐसे मौके आए, जहां साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद फाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सका।
आखिरकार, इस ठप्पे को महिला क्रिकेट टीम ने हटाया। साल 2023 में क्रिकेट विश्व कप इतिहास में साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंचा। यह महिला टी20 विश्व कप 2023 था, जहां साउथ अफ्रीका के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी।