बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद स्मिथ बोले- हमारे बल्लेबाज शायद उतने अनुशासित नहीं (Image Source: IANS)
![]()
बांग्लादेश ने टेस्ट इतिहास में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से मात दी। करारी शिकस्त के बाद स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया है कि बांग्लादेश ने तीनों विभागों में उनकी टीम को पूरी तरह से मात दी।
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रन पर समेटने के बाद, बांग्लादेश ने 426 रन बनाकर 228 रन की बढ़त हासिल की। अगली पारी में कैमरून ग्रीन (104) की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने किसी तरह 284 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 57 रन का आसान टारगेट दिया, जिसे मेहमान टीम ने महज 14.2 ओवरों में हासिल कर लिया। यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत थी।