ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच वनडे के बाद टी20 सीरीज भी रोज बाउल ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच वनडे के बाद टी20 सीरीज भी रोज बाउल ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी )
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज रविवार से शुरू हो रही है। सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही है। विजेता टीम को रोज बाउल ट्रॉफी दी जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के विजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी को रोज बाउल ट्रॉफी कहा जाता है। इस परंपरा की शुरुआत 1985 में हुई थी। अब दोनों देशों के बीच होने वाली टी20 सीरीज के विजेता को भी रोज बाउल ट्रॉफी दी जाएगी। रोज बाउल ट्रॉफी के अंतर्गत दोनों देशों के बीच पहला टी20 मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ सिडनी ओवल में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "1985 में शुरू किया गया रोज बाउल 31 बार खेला जा चुका है और अब पहली बार रविवार को नॉर्थ सिडनी ओवल में शुरू होने वाली स्टैंडअलोन टी20 सीरीज में दाँव पर होगा।"