भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। हालांकि, इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक ने पहले टी20 मुकाबले में सिर्फ 24 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने 245 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 4 छक्के लगाए। अभिषेक ने अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों में पूरा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा। राहुल ने साल 2018 में खेले गए टी20 मुकाबले में 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को इस मुकाबले में भी कायम रखा। वह इंग्लिश टीम के खिलाफ टी20 में खेली 7 पारियों में 219 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 347 रन बना चुके हैं।
First T20I Match: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। हालांकि, इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।