हसन महमूद का कमाल, बांग्लादेश की ओर से डाला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद के नाम रहा, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए।
हसन महमूद की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया का मजबूत बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम पहली पारी में 198 रन बनाकर सिमटी।
हसन ने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड मोहम्मद रफीक के नाम था, जिन्होंने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 रन देकर 5 विकेट निकाले थे।