इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। मंगलवार को खेले गए सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराया। इंग्लैंड की इस जीत में ऑलराउंडर विल जैक्स की अहम भूमिका रही। जैक्स ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलवाया और प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने विल जैक्स के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में रूट ने कहा, "पारी के अंत में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए टीम के लिए रन बनाना जैक्स की क्षमता को दर्शाता है। एक बड़े ओवर से फर्क पड़ सकता है। ऐसा करने की स्किल होना और यह समझना कि उस समय क्या जरूरी था, किसी समय कम स्कोर वाले मैच में फर्क डाल सकता है। जैक्स ने वहां बहुत अच्छी समझदारी दिखायी। मुझे लगता है कि ये बाकी सब के लिए भी एक सबक है कि हम अगर वैसी स्थिति में खुद को पाते हैं, तो ऐसी ही समझदारी दिखाएं।"