आईपीएल 2026 से बाहर हुए अंगकृष रघुवंशी, केकेआर ने पुष्टि की (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की राह देख रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों में उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वह सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।
केकेआर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "बुधवार, 20 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में सिर पर चोट (कनकशन) लगने और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं।"
युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। वह विकेटकीपिंग के साथ ही टीम के लिए सीजन में नियमित रूप से रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।