SA vs BAN 2nd Test: साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी करने को तैयार हैं। हेड कोच शुकरी कॉनराड ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गकेबेरहा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान नॉर्त्जे के ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में चोट लग गई थी, लेकिन स्कैन से पता चला कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
दोनों टीमें 15 नवंबर से जोहान्सबर्ग में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलेंगी, जिसके बाद 23 नवंबर से सेंचुरियन में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे और फिर इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज आयोजित होगी।
हालांकि, नॉर्त्जे रविवार से वांडरर्स में शुरू होने वाले सीरीज के पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। कॉनराड ने कहा, "टेस्ट मैच के दौरान वह सेंट जॉर्ज में स्कैन के लिए गए थे, जिसमें कोई गंभीर समस्या नहीं दिखी। स्थिति उतनी खराब नहीं थी जितना शुरू में सोचा गया था और इसके लिए किसी विशेष उपचार की भी जरूरत नहीं पड़ी - बस थोड़ा आराम और फिर रिहैब की जरूरत थी।"