पहली गेंद फेंकते ही लगा था मेरे लिए विकेट में कुछ है: राशिद खान (Image Source: IANS)
मैच के बाद राशिद खान ने कहा, "मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। मैंने जब पहली गेंद फेंकी थी, उसी समय मुझे लगा कि यहां मेरे लिए कुछ है। मैं गेंद की गति और उसे सही लेंथ पर फेंकने की लगातार कोशिश कर रहा था। इससे मुझे सफलता मिली। स्टंप से बाहर जाने पर बल्लेबाज के लिए बाउंड्री लगाना आसान हो जाता है।"
राशिद ने जीटी में अपने साथी स्पिनर साई किशोर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपनी स्किल पर काफी मेहनत कर रहा है। मैं उसे भविष्य में गेंदबाजी करते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।