Arshdeep Singh Unbelievable Run out Bevon Jacobs Video: न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज़ बेवोन जैकब्स (Bevon Jacobs) ने क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 1st T20) में भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 16 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर 31 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि बेवोन अर्धशतक तो जरूर बनाएंगे, लेकिन तभी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने करिश्मे को अंज़ाम दिया और अपनी फुटबॉल स्किल्स दिखाकर कीवी खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 18वें ओवर में घटी। भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिन्होंने अपना तीसरा गेंद एक दम सटीक यॉर्कर डिलीवर किया। यहां ग्लेन फिलिप्स गेंद को रोकने में कामियाब रहे और तभी नॉन स्ट्राइकर पर खड़े बेवोन जैकब्स ने एक रन चुराने के लिए उन्हें कॉल कर दिया।
इसी मौके पर अर्शदीप ने दुनिया को अपनी फुटबॉल स्किल्स दिखाई। वो भागते हुए पहले विकेटकीपर एंड की तरफ गए और फिर उन्होंने बॉल पर लात मारकर स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स उड़ा दिए। तो ऐसे बेवोन जैकब्स की आतिशी पारी पर ब्रेक लगा। वो 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर रन आउट हुए। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।