श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महारूफ का मानना है कि संन्यास ले चुके ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की कमी भारतीय टीम को श्रीलंका सीरीज में खलेगी। महारूफ ने कहा कि रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार की स्पिन तिकड़ी भारत के लिए इस सीरीज में अहम हो सकती है।
महारूफ ने मंगलवार को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन बातचीत में आईएएनएस से कहा, "अश्विन की कमी बहुत खलेगी। साथ ही, विराट, रोहित और जसप्रीत की कमी भी खलेगी। मुझे लगता है कि ये लोग गेम के लेजेंड हैं। रिकॉर्ड खुद बोलते हैं। अश्विन ने जब भी श्रीलंका का टूर किया, उन्होंने अच्छा किया। ऐसा इसलिए है क्योंकि श्रीलंका में, आप सभी टर्न के बारे में बात करते हैं। अगर आप सच में गहराई से देखें, तो यह बाउंस ही है जो स्पिनर्स के लिए विकेट लेता है। इस टीम में रवि अश्विन, इन कंडीशंस में गेंदबाजी के लिए आदर्श होते। साथ ही टीम इंडिया को वॉशिंगटन सुंदर की कमी भी बहुत खलेगी।"
उन्होंने कहा, "अश्विन की जगह भरना मुश्किल है। नंबर खुद ही सब कुछ बताते हैं – सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि नंबर छह पर उनकी बल्लेबाजी भी काफी अहम होती थी।"