Aichi: Asian Games 2026: Mens Kabaddi Final (Aichi: Asian Games 2026: Mens Kabaddi Final)
Asian Games: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शनिवार को ईरान के खिलाफ 40-34 से जीत हासिल करते हुए 'गोल्ड मेडल' अपने नाम किया। खिताबी जीत के बाद जयदीप ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी जापान में भी चूरमा, लड्डू और खोया साथ लाए थे, ताकि एशियन गेम्स में अपने खिताब को बचाने पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद 'आईएएनएस' से बात करते हुए, जयदीप ने कहा कि खिलाड़ी अपने अभियान और ईरान की मजबूत टीम के खिलाफ फाइनल पर पूरी तरह केंद्रित थे। जयदीप ने बताया, "हम घर से चूरमा लाए थे। घर से लड्डू और खोया भी लाए थे, लेकिन यहां का खाना भी अच्छा था। हमें पराठा, रोटी वगैरह मिलती थी।"
भारतीय टीम ने टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में ईरान पर कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल करके आइची-नागोया में अपना अजेय अभियान पूरा किया।