एशियन गेम्स 2026 का पुरुष क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 111 रन बनाए हैं।
बारिश की वजह से गीले आउटफील्ड के कारण 20 ओवर की जगह 13 ओवर के मैच में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 45 के स्कोर पर अपने शीर्ष 4 बल्लेबाज गंवा दिए। यहाँ से तौहिद हृदोय और मोसद्दक हुसैन ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर 53 रन की अहम साझेदारी की। तौहिद 25 गेंदों पर 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। मोसद्दक ने 16 गेंदों पर 11 रन बनाए। आखिरी ओवरों में मेहदी हसन ने 4 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 111 रन तक पहुंचाया। ओपनर सैफ हसन ने 17 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाए थे।