एशियन गेम्स: हांगकांग ने ओमान को हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीद बरकरार रखी (एशियन गेम्स: हांगकांग ने ओमान को हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीद बरकरार रखी )
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के ग्रुप बी का मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हांगकांग और ओमान के बीच खेला गया। हांगकांग ने 41 रन से मुकाबला जीता।
हांगकांग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 121 रन बनाए थे। हफीज खान ने 37 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा बाबर हयात ने 25 गेंदों पर 23, कप्तान यसिम मुर्तजा ने 14 गेंदों पर 18 और एहसान खान ने 10 गेंदों पर 16 रन बनाए। शिव माथुर ने 12 रन की पारी खेली।
ओमान के लिए मोहम्मद अल बलुशी ने 3, सुफयान मेहमूद, सुहेब अल बलुशी, नावेद अल बलुशी और समीर ओथमैन ने 1-1 विकेट लिए।