एशियन गेम्स: भारतीय क्रिकेट टीम टोक्यो से नागोया पहुंची, वैभव सूर्यवंशी ने ली बुलेट ट्रेन की तस्वीर (एशियन गेम्स: भारतीय क्रिकेट टीम टोक्यो से नागोया पहुंची, वैभव सूर्यवंशी ने ली बुलेट ट्रेन की तस्वीर )
भारतीय क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स 2026 का अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेलना है। टीम इंडिया इसके लिए नागोया पहुंच चुकी है।
भारतीय टीम ने टोक्यो से नागोया की यात्रा बुलेट ट्रेन से की। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण, कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम के सभी खिलाड़ी स्टेशन पर बुलेट ट्रेन का इंतजार करते और ट्रेन में बैठते हुए दिख रहे हैं।
भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो से नागोया की बुलेट ट्रेन यात्रा को एक बेहतरीन अनुभव करार दिया।