Kakamigahara : Asian Games 2026- Womens Hockey Final (Kakamigahara : Asian Games 2026- Womens Hockey Final)
Asian Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'एशियन गेम्स 2026' में भारतीय दल के प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा दृढ़ संकल्प, जोश और उल्लेखनीय खेल भावना के साथ देश का प्रतिनिधित्व करने की प्रशंसा की।
भारत ने आइची-नागोया खेलों में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदकों सहित 85 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जो एशियाई खेलों के इतिहास में देश का दूसरा सबसे बड़ा पदक संग्रह है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “'एशियन गेम्स 2026 के समापन के अवसर पर, दृढ़ संकल्प, जोश और उल्लेखनीय खेल भावना के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य को मेरी हार्दिक बधाई।”