असम प्रीमियर लीग: डेनिश दास नीलामी में सबसे महंगे मार्की खिलाड़ी बने, बारपेटा ब्रेव्स ने 12.60 लाख म (Image Source: IANS)
रविवार को असम प्रीमियर लीग (एपीएल) में खिलाड़ियों की हुई नीलामी में मार्की प्लेयर राउंड में डेनिश दास सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। बारपेटा ब्रेव्स ने उन्हें 12.60 लाख रुपये में खरीदा।
मार्की खिलाड़ियों में सुमित घडीगांवकर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें चाराइदेव सनराइजर्स ने 12.20 लाख रुपये में खरीदा, जबकि असम के अनुभवी बल्लेबाज सिबशंकर रॉय को बराक लीजेंड्स ने 12 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया।
आयुष्मान मलाकार और स्वरूपम पुरकायस्थ टॉप पांच मार्की खिलाड़ियों की सूची में शामिल रहे। आयुष्मान को तेजपुर टाइटन्स और स्वरूपम पुरकायस्थ को जोरहाट स्टैलियंस ने 11.80-11.80 लाख में खरीदा।