सिर्फ 30 साल की उम्र में Danny Lamb ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा, जानिए वजह? (Image Source: IANS)
ससेक्स के ऑलराउंडर डैनी लैंब ने महज 30 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लैंब ने गर्दन की गंभीर कारण यह फैसला लिया है।
लैंब को इस सीजन की शुरुआत में गर्दन में डिस्क हर्नियेशन की समस्या हुई थी, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। पिछले महीने दाएं हाथ के गेंदबाज की सर्जरी हुई थी, लेकिन उन्हें चोट के असर का सामना करना पड़ रहा था। आखिरकार, मेडिकल सलाह के बाद लैंब को खेल से दूर होने का फैसला लेना पड़ा।
इसी के साथ डैनी लैंब के लगभग एक दशक लंबे करियर का अंत हो गया। इस दौरान लैंब ने लंकाशायर और ससेक्स दोनों का प्रतिनिधित्व किया और सभी फॉर्मेट में टीम के लिए अहम योगदान दिया।