ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से शुरू हो रहा है। डार्विन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।
कप्तान पैट कमिंस ने मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनी है। टीम में कैमरून ग्रीन और ब्यू वेबस्टर दोनों को जगह दी गई है। दोनों ऑलराउंडर हैं। टीम की घोषणा से पूर्व वेबस्टर की जगह को लेकर संदेह था, लेकिन कमिंस ने उन्हें भी ग्रीन के साथ तरजीह दी है।
बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो जेक वेदराल्ड बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। स्टीव स्मिथ नंबर 4 पर आएंगे।