बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज माइकल नेसर चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं।
माइकल नेसर पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं और इसी कारण वह दोनों ही टेस्ट मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 'क्रिकेट डॉट कॉम एयू' के अनुसार, नेसर को यह चोट टीम के साथ प्रैक्टिस करने के दौरान लगी। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में नेसर का प्रदर्शन दमदार रहा था और उन्होंने 3 मुकाबलों में 15 विकेट निकाले थे। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के इंजरी से लौटने के चलते नेसर का रोल इस सीरीज में काफी अहम माना जा रहा था।
बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज माइकल नेसर चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं।