ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, दूसरे टेस्ट के दूसरे ही दिन बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश से मिली हार का बदला ले लिया है। साउथ मैके में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दूसरे ही दिन पारी और 51 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।
दूसरे दिन (रविवार) के खेल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 165 रन से शुरू की। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 210 रन पर सिमटी। कैमरन ग्रीन ने 67, स्टीव स्मिथ ने 42 और नाथन लियोन ने 32 रन बनाए। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश पर 146 रन की बढ़त बनाई।
बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने 7 विकेट लिए थे।