न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मोलिनक्स फिट, लिचफील्ड के खेलने पर संशय (न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मोलिनक्स फिट, लिचफील्ड के खेलने पर संशय )
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स को नॉर्थ सिडनी ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। फोएबे लिचफील्ड के खेलने पर अभी भी संशय है।
इंजर्ड मोलिनक्स बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज नहीं खेल पाई थीं। उन्हें पिछले महीने विमेंस नेशनल क्रिकेट लीग के शुरुआती राउंड के लिए विक्टोरिया की टीम से बाहर रखा गया था।
मोलिनक्स ने क्रिकेट.कॉम.एयू के हवाले से शुक्रवार को कहा, "मैं खेलने के लिए तैयार हूं। द हंड्रेड से वापस आने और बांग्लादेश के खिलाफ उन मैचों से बाहर रहने के मामले में यह बहुत बुरा समय था, लेकिन मैं रविवार को मैदान पर वापस आने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"