एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे आर्चर साहिल जाधव की प्रेरणा बने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन (Image Source: IANS)
साहिल जाधव भारतीय आर्चरी का एक उभरता नाम हैं। उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पदक जीतना है। आर्चरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करने की प्रेरणा जाधव को किसी आर्चर से नहीं, बल्कि एक क्रिकेटर से मिली है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर रहे शेन वॉटसन, साहिल जाधव की प्रेरणा हैं।
साई मीडिया से बातचीत करते हुए जाधव ने कहा, "मैंने लगभग एक महीने पहले शेन वॉटसन की 'द विनर्स माइंडसेट' नाम की एक किताब पढ़नी शुरू की थी। मेरा शुरुआती इरादा अपने फोन पर स्क्रॉल करने में लगने वाले समय को कम करना था। मुझे दबाव से निपटने और प्रतियोगिता के दौरान खुद को फोकस रखने के बारे में कीमती जानकारी मिली है।"
25 साल के जाधव को अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीतने और भारतीय स्क्वॉड में जगह बनाने से पहले सात साल तक निराशा झेली।