ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है। 2018 में हुए 'सैंडपेपर गेट कांड' के बाद दक्षिण अफ्रीका पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही है। उस सीरीज के 6 खिलाड़ी मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ और रेनशॉ मौजूदा सीरीज का भी हिस्सा हैं। रेनशॉ को विवादित केपटाउन टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया था।
मौजूदा सीरीज में पुरानी टेस्ट सीरीज की छाप दिख सकती है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इस बात को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी मानते हैं।
कमिंस ने पिछले महीने कीपिन इट क्रिकेट पॉडकास्ट के दौरान कहा था, "यह सीरीज, एशेज सीरीज की तरह शोरगुल वाली नहीं हो सकती, लेकिन थोड़ा-बहुत गुस्सा हो सकता है।"