वनडे इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी हार, मेजबान टीम ने 89 रन से धूल चटाई (Image Source: IANS)
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को डकवर्थ लुईस के आधार पर 86 रन से अपने नाम किया। यह वनडे इतिहास में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर दूसरी जीत रही।
बांग्लादेश ने इससे पहले 18 जून 2005 को कार्डिफ में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। 23 वनडे मुकाबलों में बांग्लादेश को अब तक 20 हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच टाई रहा।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 284 रन बनाए। बांग्लादेश को महज 10 के स्कोर पर सैफ हसन (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो ने तंजीद हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 गेंदों में 96 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 106 के स्कोर तक पहुंचा दिया।