भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम घोषित, भारतीय मूल के नील पटेल शामिल (Image Source: IANS)
भारतीय मूल के नील पटेल को भारत के मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 पुरुष टीम में शामिल किया गया है। अगले महीने होने वाले इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान तेज गेंदबाज विल बायरोम और केसी बार्टन संभालेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के इस भारत दौरे पर राजकोट और अहमदाबाद में तीन 50-ओवरों के मैच और दो चार-दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे।
एक ओर, नील यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए एक कैलेंडर ईयर में सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक बने थे। तो दूसरी तरफ, बायरोम और बार्टन टीम के ऐसे दो सदस्य हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था।