Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Pakistan vs United States of America (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'हाईवोल्टेज मैच' खेला जाना है। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम चाहते हैं कि उनके युवा खिलाड़ी भारत के खिलाफ इस दबाव को संभालें, जिसके लिए उन्होंने खिलाड़ियों को 'मंत्र' दिया है।
बाबर आजम ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा है कि जब वे शांत रहेंगे और बाहर के शोर को नजरअंदाज करेंगे, तो बेहतर कर सकेंगे।
भारत और पाकिस्तान अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 8 बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें भारत ने 7 मैच जीते, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक मुकाबला अपने नाम कर सका है।