बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार जीती वनडे सीरीज (Image Source: IANS)
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज जीती है।
ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने बिना किसी स्कोर के 3 विकेट गंवा दिए थे। 25 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन नाबाद 55 और जेवियर बार्टलेट 52 ने संभाला। 42 ओवर में ऑस्ट्रेलिया जब 8 विकेट के नुकसान पर 187 के स्कोर पर थी, उस समय मैच में बारिश ने बाधा डाला। बारिश की वजह से मैच में लंबे समय तक व्यवधान रहा। ऑस्ट्रेलियाई पारी फिर से शुरू नहीं हो सकी।