Dubai: Asia Cup 2025 : Pakistan vs Bangladesh (Image Source: IANS)
Asia Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगले सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को नए कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा झटका लगा है। दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का डिमोशन हुआ है।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस बार किसी भी खिलाड़ी को ए प्लस कैटेगरी में नहीं रखा गया है। पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में तस्कीन अहमद इकलौते खिलाड़ी थे, जिन्हें ए प्लस कैटेगरी में शामिल किया गया था। इस साल उन्हें नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज और लिटन दास के साथ ए कैटेगरी में रखा गया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को चार कैटेगरी में बांटा है। ग्रेड-ए में कुल चार खिलाड़ियों को जगह दी गई है। ग्रेड-ए में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 8 लाख बांग्लादेशी टका मिलता है।