बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) नेपाल के साथ साल 2027 तक एक द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर विचार कर रहा है। यह फैसला नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बांग्लादेश को अपने घरेलू मैदान पर सीरीज खेलने के लिए आमंत्रित करने के बाद लिया गया है।
'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के क्रिकेट ऑपरेशन इंचार्ज शहरयार नफीस ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, "नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने कुछ समय पहले हमें एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने में दिलचस्पी दिखाई थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उस निमंत्रण को बहुत सकारात्मक रूप से लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और नेपाल क्रिकेट संघ के बीच इस बारे में बातचीत जारी है। हम जानते हैं कि हमारा फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) काफी व्यस्त है, लेकिन इसके बावजूद मौजूदा चक्र में अगर दोनों टीमों के लिए उपयुक्त समय निकाला जा सका, तो हम इस सीरीज के आयोजन की कोशिश कर रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो उम्मीद है कि यह सीरीज खेली जा सकेगी"