बांग्लादेश टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है, शाकिब अल हसन बने थे हीरो (Image Source: IANS)
बांग्लादेश की टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पहला टेस्ट 13 अगस्त से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के सामने एक टेस्ट टीम के रूप में बांग्लादेश बेहद कमजोर है। वॉर्म-अप मैच में भी हम देख चुके हैं, जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के सामने बांग्लादेश को पारी की हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पूर्व में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया है।
ऑस्ट्रेलिया 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 2017 में बांग्लादेश के दौरे पर आई थी। शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेले गए पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसे हैरान कर दिया था।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे। तमीम इकबाल ने 71 और शाकिब अल हसन ने 84 रन की पारी खेली थी।