बांग्लादेश ने जीती टी20 सीरीज, तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया (Image Source: IANS)
Zimbabwe vs Bangladesh 3rd T20I: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। रविवार को खेले गए तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर बांग्लादेश ने टी20 सीरीज अपने नाम की। इस जीत से बांग्लादेश ने इस दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे की तरफ से सिर्फ 2 बल्लेबाज ही रन बना सके। अन्य बल्लेबाज 2 अंकों में प्रवेश नहीं कर सके।
सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 38 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डियोन मायर्स ने 53 गेंदों पर 73 रन बनाए।