ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 वनडे और 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है। पहले वनडे और फिर टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका की परेशानी बढ़ गई है।
वनडे सीरीज के 3 मैच 24, 27 और 30 सितंबर को होने हैं। वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में चुने गए तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन चोटिल हो गए हैं। उन्हें घरेलू रेड बॉल मैच खेलते हुए चोट लगी है। बार्टमैन की इंजरी दक्षिण अफ्रीका के लिए परेशानी है और अगर वह वनडे सीरीज तक फिट नहीं हुए तो उनकी टीम की मुश्किल बढ़ सकती है। बार्टमैन की इंजरी के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
ओटनील बार्टमैन की इंजरी दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी मुश्किल इसलिए है, क्योंकि कगिसो रबाडा पहले ही सीरीज से बाहर हैं, वहीं लुंगी एनगिडी की इंजरी के बारे में भी खबर है। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका की परेशानी बढ़ी हुई है।