IPL Qualifier: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। वहीं, हम आपको आईपीएल इतिहास से जुड़े दिलचस्प रिकॉर्ड बताते हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम है। वहीं, इस लिस्ट में रोहित शर्मा भी शामिल हैं। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जो सर्वाधिक बार जीरो पर आउट हुए हैं।
ग्लेन मैक्सवेल : आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम है। इंडियन प्रीमियर लीग में चौके-छक्के लगाने के लिए मशहूर मैक्सवेल 141 मुकाबलों में अब तक 19 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।
दिनेश कार्तिक : भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। कार्तिक इस लीग में खेले गए 257 मुकाबलों में 18 बार जीरो पर आउट हुए हैं। कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए कुल 4,842 रन बनाए हैं।