शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले रेनशॉ (शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले रेनशॉ)
जिम्बाब्वे के खिलाफ मंगलवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शतक लगाया। 2017 के बाद रेनशॉ का यह पहला शतक था और पहला वनडे शतक था। छठे नंबर पर आकर शतक लगाने वाले रैनशॉ ने कहा कि अगर पारी की शुरुआत करते तो शायद वे शतक नहीं बना पाते।
एबीसी न्यूज के हवाले से रेनशॉ ने कहा, "शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने पर थोड़ी मुश्किल होती है। बीच के ओवरों में जब मैं बल्लेबाजी के लिए आता हूं तो मेरा लक्ष्य उन जगहों पर शॉट लगाना होता है जहां फील्डर नहीं है।"
उन्होंने कहा, "बीच के समय में स्पिन एक बहुत बड़ा फैक्टर था। मैं इसे अपनी ताकत मानता हूं। मैं सच में अपना रोल समझता था। इससे मेरे लिए यह बहुत आसान हो गया।"