BBL 16: ब्रिस्बेन हीट से जुड़े इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन (BBL 16: ब्रिस्बेन हीट से जुड़े इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन)
ब्रिस्बेन हीट ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के 16वें सीजन के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन को साइन किया है। 31 वर्षीय करन टीम को तेज गेंदबाजी का कीमती अनुभव प्रदान करने के साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी का हुनर भी देंगे।
हीट ने इस हफ्ते पुष्टि की थी कि 10 दिन पहले कॉन्ट्रैक्ट पर लगी रोक हटने के बाद, करन बीबीएल 16 के लिए फ्रेंचाइजी के पहले विदेशी खिलाड़ी होंगे। टॉम करन सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के साथ खेलने के बाद अपने तीसरे बीबीएल क्लब में शामिल होंगे।
टॉम करन अपने बीबीएल करियर के 52 मुकाबलों में 20.61 की औसत से 72 विकेट हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 36 पारियों में 20.04 की औसत के साथ 501 रन बनाए हैं।