BCCI Logo (BCCI Logo)
BCCI Logo: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी में एक पद के लिए आवेदन मंगाए हैं। चुने गए व्यक्ति की जिम्मेदारी टेस्ट, वनडे, टी20 और दूसरे फॉर्मेट में सीनियर नेशनल पुरुष टीम के लिए खिलाड़ियों को चुनना होगी।
माना जा रहा है कि यह पद वेस्ट जोन से मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए है, हालांकि बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताया कि यह नियुक्ति किस रिक्त पद के लिए है।
उल्लेखनीय है कि अगरकर का कार्यकाल आधिकारिक तौर पर 4 अक्टूबर को खत्म हो गया था और वह न्यूजीलैंड के विरुद्ध आगामी टी20 सीरीज और इंडिया-ए सीरीज के लिए टीम चुनने की मंगलवार की बैठक में भी मौजूद नहीं थे।