BCCI, जय शाह, तेंदुलकर, लक्ष्मण, गंभीर, कुंबले ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई (Image Source: IANS)
देश अपनी स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस का जश्न देश के हर वर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था बीसीसीआई और पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक्स पर लिखा, "हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।"
भारतीय क्रिकेट टीम अभी श्रीलंका दौरे पर है। शनिवार से ही गाले में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई है। टेस्ट की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने गाले में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया।