Indian team arrives in Kolkata ahead of T20 World Cup clash against West Indies (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और हेड कोच गौतम गंभीर ने होली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि रंगों का त्योहार सभी की जिंदगी में खुशियां और आनंद लाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, "सभी को बहुत-बहुत खुश और रंगीन होली की शुभकामनाएं।"
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "होली के रंग आपकी जिंदगी में खुशियां, आनंद और समृद्धि भर दें। एक मजेदार सेलिब्रेशन की शुभकामनाएं।"