जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत महामहिम ब्रह्मा कुमार से भारतीय टीम ने खास मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर और अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण को सम्मानित किया गया।
बीसीसीआई ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की। बोर्ड ने लिखा, "हरारे में एक यादगार शाम। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत महामहिम ब्रह्मा कुमार ने हरारे स्थित इंडिया हाउस में टीम इंडिया की मेजबानी की।" जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन पहले टी20 मुकाबले में शानदार रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 7 विकेट से हराया।