बेन डकेट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 387 रन का लक्ष्य (बेन डकेट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 387 रन का लक्ष्य)
गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे त्रिकोणीय वनडे सीरीज के आखिरी लीग मुकाबले में बेन डकेट की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका को 387 रन का लक्ष्य दिया है।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को टॉम बैंटन और बेन डकेट ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 25 ओवर में 163 रन की साझेदारी की। बैंटन 75 गेंदों पर 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद डकेट ने कप्तान ब्रूक के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 गेंदों पर 107 रन की साझेदारी की। ब्रूक 34 गेंदों पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए।