विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को 27 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कीमत पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदा है। इससे पहले श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का पिछला रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम था जिन्हें केकेआर ने 24.25 करोड़ रूपए की कीमत पर पिछले साल खरीदा था।
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों की देरी में दो बार टूट गया। सबसे पहले श्रेयस अय्यर ने स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा और उसके कुछ ही देर बाद ऋषभ पंत अय्यर को पीछे छोड़कर सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था जिसके कारण उन्हें नीलामी में उतरना। लखनऊ तथा बेंगलुरु के बीच पंत के लिए जंग चल रही थी। अब बेंगलुरु और लखनऊ की यह जंग 9 करोड़ के ऊपर पहुंच गई थी। हैदराबाद भी इस जंग में शामिल हो गई।