अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से मुल्लांपुर में शुरू हुआ टेस्ट ऑलराउंडर मानव सुथार के लिए यागदार है। 23 साल का यह भारतीय ऑलराउंडर इस टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहा है। मानव को डेब्यू कैप दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव ने दी। मानव सुथार ने डेब्यू करने के बाद कहा कि उनके पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सुथार ने कहा, "मैं इन भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। सच कहूं तो, यह मेरी जिंदगी की अब तक की सबसे अच्छी फीलिंग है। टेस्ट कैप हर क्रिकेटर का सपना होता है। इसलिए इससे मुझे बहुत प्रेरणा मिली। कुलदीप भाई जैसे लेजेंड से डेब्यू कैप पाकर काफी प्रेरित महसूस कर रहा हूं।"