भुवनेश्वर कुमार मेरे लिए 'प्लेयर ऑफ द सीजन' हैं: वेंकटेश अय्यर (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने कहा है कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उनके लिए प्लेयर ऑफ द सीजन हैं।
आईपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वेंकटेश अय्यर ने कहा, "आरसीबी टीम में प्लेयर ऑफ द सीजन के लिए मेरा वोट भुवनेश्वर कुमार को जाता है। वह हमें दिखाते हैं कि विंटेज हमेशा खास होता है। वह चीजों को साधारण लेकिन असरदार रखते हैं। उन्हें उनके पूरे फ्लो में देखकर बहुत अच्छा लगा।"
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 28 विकेट लिए और टीम की लगातार दूसरी सफलता में अहम भूमिका निभाई।