West Indies Fifth T20I: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड का मानना है कि चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नई गेंद के साथ घातक साबित हो सकते हैं। अगर न्यूजीलैंड में शुरुआती सीजन की पिचें स्विंग और सीम में मदद करती हैं, तो भुवनेश्वर का अनुभव भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप को और अधिक संतुलित बनाएगा।
भुवनेश्वर हाल ही में बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में वे टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह मैच बारिश के कारण धुल गया था। 2025 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लगातार आईपीएल खिताब जीतने में भुवनेश्वर के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें न्यूजीलैंड के टी20 इंटरनेशनल दौरे के लिए टीम में वापसी दिलाई है।
शेन बॉन्ड ने 'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में कहा, "भुवनेश्वर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी देखकर बहुत अच्छा लगा। वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और लंबे समय से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम में उनके जैसा खिलाड़ी होने से एक तरह का ठहराव और शांति आती है। उन्होंने कई बार अहम मौकों पर गेंदबाजी की है और ऐसे पलों में वे हमेशा शांत और संयमित नजर आते हैं।"