महिला टी20 विश्व कप में 2026 के 10वें मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराया। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इस मुकाबले में खास उपलब्धि हासिल की।
दीप्ति महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। दीप्ति ने नीदरलैंड्स के खिलाफ एक विकेट लेने के साथ ही झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी की। दीप्ति इंटरनेशनल क्रिकेट में अब 355 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं।
झूलन के नाम भी 355 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की गेंदबाज कैथरीन साइवर ब्रंट मौजूद हैं, जिन्होंने कुल 335 विकेट निकाले हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसा पेरी 332 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन 327 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर हैं।