न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 87 रनों से हराया। न्यूजीलैंड की इस जीत के नायक जैकब डफी रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर 4 विकेट निकाले।
जैकब डफी न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड ट्रेंट बोल्ट के नाम था, जिन्होंने 2017 में 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। डफी ने संजू सैमसन, ईशान किशन, नमन धीर और अर्शदीप सिंह को पवेलियन भेजा। यह टी20 में रनों के लिहाज से टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार है।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 259 रन लगाए। टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए। फिन एलन ने 31 और डेरिल मिचेल ने 24 रनों का योगदान दिया।